Laxmi ji ki aarti को Diwali के दिन की पूजा में गया जाता है लोग कहते है की दीपावली के दिन माता लक्ष्मी जी की आरती करने से घर में धन - वैभव आता है और घर में खुशियां रहती हैं | और कहा जाता है की लक्ष्मी जी धन की देवी है जो इन्हें प्रसन्न कर लेता है उसको कभी भी धन की कमी नही होती है | 

आप भी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हो तो आप को भी लक्ष्मी जी की आरती आनी चाहिए इसलिए मैंने आप लोगों के लिए Laxmi ji ki aarti lyrics को Hindi और English में देने की कोशिश की है यदि मेरे से lakshmi ji ki aarti lyrics में कोई त्रुटि हुई होगी तो आप comment कर जरुर बताएं जिससे मैं उस त्रुटि को सही कर सकूँ और आप लोगों को अच्छी से अच्छी लक्ष्मी जी की आरती की लिरिक्स दे सकूँ |

Laxmi Mata Aarti Lyrics Credits 

  • Aarti title : Laxmi Mata Aarti ( लक्ष्मी जी की आरती )
  • Singer : Anuradha Paudwal 
  • Music Director : Arun Paudwal 
  • Music label : T-Series

Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi 

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत 
हरि विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

Laxmi Mata Aarti Lyrics In English

Om Jai Lakshmi Mata,Maiya Jai Lakshmi Mata
Tumko Nishidin Sevat,Hari Vishnu Vidhata
Om Jai Lakshmi Mata

Uma Rama Brahmani,Tum Hi Jag-Mata
Surya, Chandrama Dhyavat, Naarad Rishi Gata
Om Jai Lakshmi Mata - 2

Durga Roop Niranjani,Sukh Sampatti Data
Jo Koi Tumko Dhyavat,Riddhi-Siddhi Dhan Pata
Om Jai Lakshmi Mata - 2

Tum Patal-Nivasini, Tum Hi Shubhdata
Karma Prabhav Prakashini, Bhavanidhi Ki Trata
Om Jai Lakshmi Mata - 2

Jis Ghar Mein Tum Rahti, Sab Sadgun Aata
Sab Sambhav Ho Jata,Man Nahi Ghabrata
Om Jai Lakshmi Mata - 2

Tum Bin Yagya Na Hote, Vastra Naa Koi Pata
Khan Pan Ka Vaibhav, Sab Tumase Aata
Om Jai Lakshmi Mata - 2

Shubh-Gun Mandir Sundar,Kshirodadhi Jata 
Ratna Chaturdash Tum Bin, Koi Nahi Pata
Om Jai Lakshmi Mata - 2

Mahalakshmi Ji Ki Aarti,Jo Koi Jan Gata
Ur Anand Samata,Paap Utar Jata
Om Jai Lakshmi Mata - 2


Previous Post Next Post