सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयंगे - पुष्यमित्र उपाध्याय
छोडो मेहँदी खडक संभालो
खुद ही अपना चीर बचा लो
द्यूत बिछाये बैठे शकुनि,
मस्तक सब बिक जायेंगे
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयेंगे|
कब तक आस लगाओगी तुम,
बिक़े हुए अखबारों से,
कैसी रक्षा मांग रही हो
दुशासन दरबारों से|
स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं
वे क्या लाज बचायेंगे
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आयंगे|
कल तक केवल अँधा राजा,
अब गूंगा बहरा भी है
होठ सी दिए हैं जनता के,
कानों पर पहरा भी है|
तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे,
किसको क्या समझायेंगे?
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयंगे|
-पुष्यमित्र उपाध्याय
आप भी यदि इस बात से सहमत हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करो ताकि यह बात हिन्दुस्तान की सभी देवी समान नारियों तक पहुँच जाये |
धन्यवाद मित्रों ,